Date Filter

Uttarakhand

देहरादून में बारिश का कहर: कारगी ग्रांट में मकान ढहे, मसूरी रोड क्षतिग्रस्त

देहरादून: शनिवार देर रात से देहरादून में हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में तबाही मचा दी। बिंदाल नदी के उफान और पहाड़ी इलाकों से आए मलबे ने राजधानी को झकझोर कर रख दिया। कारगी ग्रांट, किरसाली चौक, मालसी और सहस्त्रधारा रोड जैसे क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

बिंदाल नदी का कहर, दो मकान जमींदोज
रविवार तड़के करीब 4 बजे बिंदाल नदी के तेज बहाव में कारगी ग्रांट इलाके में दो मकान ढह गए। हालांकि जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई घरों में दरारें आ गई हैं। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

किरसाली में इमारत खाली कराई गई
किरसाली चौक के पास नागल हेलीपैड के समीप एक चार मंजिला इमारत के पास पुश्ता ढह गया। इसके चलते इमारत को तत्काल खाली करा लिया गया। एक और इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में जलनिकासी की बड़ी समस्या सामने आई है।

मालसी में सड़क बह गई, चिड़ियाघर बंद
मालसी स्थित दून चिड़ियाघर के पास सड़क का एक हिस्सा बह गया, जिससे मसूरी मार्ग बाधित हुआ। पर्यटकों को वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी गई है और चिड़ियाघर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

बडोवाला और कौलागढ़ में हालात बिगड़े
बडोवाला में खाली प्लॉट पानी से लबालब हो गए और घरों में पानी घुस गया। वहीं, कौलागढ़ के बाजावाला क्षेत्र में बारिश के बीच अवैध खनन भी जारी रहा, जिसका वीडियो सामने आया है।

सड़कें और फुटपाथ क्षतिग्रस्त
मसूरी रोड, गांधी रोड, जोहड़ी गांव, और सहस्त्रधारा रोड की सड़कें टूट गईं। कई जगहों पर जलभराव और फिसलन से आवागमन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन अलर्ट पर
मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन और पुलिस हर संवेदनशील क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, नागरिकों से सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us