Date Filter

Crime

देहरादून में दुकान सौदे के नाम पर 1.30 करोड़ की ठगी, मुकदमा दर्ज

देहरादून: राजधानी में एक व्यक्ति से दुकान बिक्री के नाम पर 1.30 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने गांधी रोड निवासी अहसान कुरैशी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मुजतबा जौहर, जो गांधी रोड क्षेत्र के ही निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने व्यवसाय के लिए गांधी रोड पर एक दुकान खरीदने की योजना बनाई थी। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अहसान कुरैशी नामक व्यक्ति उक्त लोकेशन पर अपनी दुकान बेच रहा है। अक्टूबर 2024 में दोनों के बीच 1.30 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें 15 लाख रुपये अग्रिम के रूप में दिए गए और रजिस्ट्री फरवरी 2025 तक कराने की बात तय हुई।

बैंक लोन में देरी के चलते अनुबंध की समय सीमा बढ़ाकर सितंबर 2025 कर दी गई। इसी बीच मार्च 2025 में अहसान कुरैशी ने दावा किया कि उस पर इंडियन ओवरसीज बैंक का लोन बकाया है, और मार्च क्लोजिंग के चलते वह दबाव में है। उसने 1.15 करोड़ रुपये तत्काल मांगे। भरोसे में आकर मुजतबा ने 29 मार्च को पूरी रकम अदा कर दी।

हालांकि, अप्रैल में उन्हें जानकारी मिली कि दुकान पर `दून बाइक` नाम से पहले से व्यवसाय चल रहा है। जब उन्होंने रजिस्ट्री की मांग की तो अहसान ने और 25 लाख रुपये मांगे, जिसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us