Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट ने ऑपरेशन सिंदूर को सलामी देते हुए कई अहम फैसले लिए

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की अभूतपूर्व सफलता पर भारतीय सशस्त्र बलों को सलामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए हुई।

कैबिनेट ने कहा कि यह ऐतिहासिक सैन्य अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कुशलता और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर सपूतों को नमन करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें गौरवपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट के अहम फैसले:

ऊर्जा सुधार नीति: ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए विशेषज्ञ संस्था मैकेंजी द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके आधार पर जल्द ही एक नई नीति तय की जाएगी।

मुर्गीपालन नीति: राज्य में बड़े मुर्गीपालन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई नीति को मंजूरी दी गई।

गो सदनों को स्वीकृति का अधिकार: अब जिलाधिकारी (DM) गो सदनों को स्वीकृति दे सकेंगे, जिससे पशु कल्याण से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

स्टेट चिल्ड्रन पॉलिसी: राज्य सरकार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु नई नीति को स्वीकृति दी है।

CM स्वरोजगार योजना 2.0: एमएसएमई क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस योजना को मंजूरी मिली है, जिसके तहत 50,000 रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है।

वर्चुअल रजिस्ट्री को मंजूरी: संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया अब और सरल होगी, कैबिनेट ने वर्चुअल रजिस्ट्री को मंजूरी दी।

ग्रीन सेस लागू: राज्य में बाहर से आने वाले व्यावसायिक व मालवाहक वाहनों पर अब ग्रीन सेस लगेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।

चारधाम परिषद गठन: चारधाम धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद के गठन को भी कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है, जिससे तीर्थ क्षेत्रों के प्रबंधन में सुधार की उम्मीद है।


उत्तराखंड सरकार के इन फैसलों से राज्य में विकास को नई गति मिलने की संभावना है, साथ ही सामाजिक कल्याण और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us