Date Filter

Uttarakhand

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में क्रांति दिवस मेला, स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्यमंत्री का नमन

पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को थलीसैंण विकासखंड के पीठसैंण स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक स्थल पर आयोजित राजकीय क्रांति दिवस मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड की वर्षगांठ पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सहित समस्त स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आज हम जिस आज़ादी की सांस ले रहे हैं, वह इन वीरों के त्याग और समर्पण की देन है।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इस कायरतापूर्ण हमले का मुंहतोड़ जवाब देगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली न केवल उत्तराखंड, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पेशावर में निहत्थे नागरिकों पर गोली चलाने से इनकार कर उन्होंने जो मानवता और नैतिकता का उदाहरण पेश किया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है।

राज्य सरकार उनके आदर्शों को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जीवन पर आधारित शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से वीर गढ़वाली के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि वीरभूमि भी है। राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। देहरादून में शौर्य स्थल का निर्माण, शहीद परिवारों को मिलने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख करना, और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना इसके प्रमाण हैं। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और उनकी विधवाओं की पेंशन भी 21 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। इसके अलावा भू-कानून को सख्त बनाया गया है और नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद राज्य में 22,000 से अधिक पारदर्शी नियुक्तियां हुई हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, और सरकार व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु कार्य कर रही है।

इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को देश की चेतना, नैतिकता और मानवता का प्रतीक बताया। उन्होंने घोषणा की कि वीर गढ़वाली की जीवनी को विद्यालयी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। थलीसैंण में एक ऑडिटोरियम और बूंगीधार में खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पीठसैंण में 100 गरीब व अनाथ बच्चों के लिए हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है।

मेले में 10वीं और 12वीं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों और पूर्व सैनिकों को भी सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us