Date Filter

News

मानसखंड तीर्थयात्री रेल से पहली बार टनकपुर-खटीमा पहुँचेंगे

चारधाम यात्रा की तर्ज़ पर कुमाऊँ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे के सहयोग से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मानसखंड रेल कॉरिडोर यात्रा शुरू होने जा रही है। मानसखंड मंदिरों का टूर पैकेज सात दिन और छह रातों के लिए होगा, जिसके दौरान तीर्थयात्री कुमाऊँ के मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करेंगे।

कुमाऊँ क्षेत्र में मानसखंड मंदिरों की रेल यात्रा के तहत, एक विशेष ट्रेन 22 अप्रैल को पुणे से टनकपुर के लिए रवाना होगी और 24 अप्रैल को खटीमा पहुंचेगी। ट्रेन दो समूहों में 300 से अधिक तीर्थयात्रियों को मानसखंड मंदिरों तक लेकर आएगी।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत, पहले चरण में जिन 16 मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों को विकसित किया जा रहा है, इनमें जागेश्वर महादेव मंदिर, चितई गोलू मंदिर, सूर्यदेव मंदिर कटारमल, कसार देवी मंदिर, नंदा देवी मंदिर, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, हाट कालिका मंदिर , बागनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर, पाताल रुद्रेश्वर, मां पूर्णागिरि मंदिर, मां बाराही देवी मंदिर, बालेश्वर मंदिर, नैना देवी मंदिर, कैंचीधाम मंदिर और चैतीधाम मंदिर शामिल हैं।

धार्मिक पर्यटकों को मानसखंड क्षेत्र के मंदिरों और स्थानों तक ले जाने का पर्यटन विभाग का यह नवीनतम प्रयास है। यह दौरा दो समूहों में आयोजित किया जाएगा। पहला समूह, जो 26 अप्रैल को खटीमा में ट्रेन से उतरेगा, चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में पूर्णागिरि मंदिर और फिर बालेश्वर, मानेस्वर मंदिर, मायावती मंदिर, जागेश्वर मंदिर, गोलू देवता मंदिर, नैना देवी मंदिर जैसे अन्य मंदिरों का दौरा करेगा। दूसरा जत्था भी खटीमा में ट्रेन से उतरकर भीमताल के लिए रवाना होगा और अल्मोडा पहुँचेगा जहाँ नंदा देवी और चितई मंदिरों के दर्शन करेंगे। वहां से वे पिथौरागढ़ जिले के चौकोरी, हाट कालिका, पाताल भुवनेश्वर की ओर बढ़ेंगे।

पर्यटकों को इन मंदिरों और देवी-देवताओं के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। मिशन के तहत कुमाऊं मंडल में 16 मंदिरों के अलग-अलग मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी गई है.

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
  • चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
  • SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
  • चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
  • चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
  • Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
  • उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
  • SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
  • India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
  • चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
  • AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
  • Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
  • फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
  • पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Stay Connected With Us

Subscribe Us