Date Filter

News

सतपुली शराब प्रकरण में गणेश गोदियाल के ख़िलाफ़ सख़्त हुआ निर्वाचन आयोग

एकेश्वर क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में 9 हजार से ज्यादा पेटी शराब पकड़े जाने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने वीडियो जारी कर बीजेपी और उनके पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

भाजपा की शिकायत की संज्ञान लेते हुए निर्वाचन आयोग ने गणेश गोदियाल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वो फिर से बिना किसी तथ्य और पुष्टि के किसी के ऊपर आरोप न लगाएँ।

दरअसल, बीते दिनों सतपुली क्षेत्र में बंद पड़े बॉटलिंग प्लांट में आबकारी विभाग और एफएसटी को 9331 शराब की पेटियां मिली थी। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और गोदियाल ने अपनी सोशल मीडिया पर लाइव आकर जमकर बयानबाजी भी की। उधर बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी समेत सरकारी अधिकारियों पर भी कई तरह के आरोप लगाए थे। कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी का कहना था कि विपक्षी दल बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। शराब की फैक्ट्री पर दो-दो ताले लगे थे और बंद पड़ी हुई थी और पहले से ही वहां पर शराब रखी हुई थी। बलूनी ने कहा था कि कांग्रेस ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं ताकि कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक सकें।

शराब जुड़े मामले पर गणेश गोदियाल तथ्य और सबूत पेश करने में असमर्थ रहे। अब निर्वाचन आयोग ने उन्हें चेतावनी दी है कि आगे से इस तरह की बयानबाजी न हो। क्योंकि, यह आचार संहिता के उल्लंघन में आती है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति न हो।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Stay Connected With Us

Subscribe Us