प्रस्तावित देहरादून रिंग से जुड़ने वाले शहरी मार्गों का सुनियोजित ढंग से निर्माण हो: सतपाल महाराज
लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) द्वारा वित्त पोषित देहरादून आउटर रिंग रोड से शहर की जिन सड़कों को जोड़ा जाना है उन कार्यों को सुनियोजित ढंग एवं तत्परता से किया जाए, ताकि इलेक्ट्रिक बसों को चलाए जाने की व्यवस्था मज़बूत की जा सके।
महाराज ने लोनिवि एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से कहा कि शहर में सड़कें ऊपर हैं और नालियां नीचे हो गई हैं जिसके कारण अक्सर ट्रैफिक बाधित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर जहां-जहां कमी है उनको तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ वैकल्पिक मार्गों यथा घनसाली से घुत्तु-पवालीकांठा त्रिजुगीनारायण, कालीमठ-चैमासी होते हुए सोनप्रयाग, सोनप्रयाग में लोकल सर्किट मार्ग का निर्माण किए जाने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्गों में स्थित पुराने सेतुओं के स्थान पर अधिक भार वहन क्षमता के सेतु निर्माण हेतु कहा गया। चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में लगने वाले जाम से निजात दिलाए जाने हेतु लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा ऋषिकेश बाईपास के निर्माण हेतु कार्यवाही करने को कहा गया।
महाराज ने यमुनोत्री मार्ग में ओजरी टनल के निर्माण हेतु कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया। ताकि यमुनोत्री धाम की यात्रा सुगम हो सके। सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में पालीगाढ़ से जानकीचट्टी, रूद्रप्रयाग- गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में अगस्त्यमुनि बाईपास, कुण्ड बाईपास के निर्माण हेतु उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा अपनी स्वीकृति दे दी गयी है तथा इसी प्रकार ऋषिकेश बाईपास, चम्पावत बाईपास, के निर्माण हेतु ओवर साइट कमेटी द्वारा अपनी सहमति दे दी गयी है।
अब इन मार्गों का निर्माण करते हुए चारधाम एवं चीन सीमा तक वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सकेगा। सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दुगड्डा से गुमखाल तक राष्ट्रीय राजमार्ग के चैड़ीकरण हेतु डीपीआर का गठन किया जा रहा है ताकि कोटद्वार से पौड़ी होते हुए चारधाम जाने वाले यातायात को सुविधा हो सके। राष्ट्रीय राजमार्गों में रोड सेफ्टी के अंतर्गत छूटे हुए भागों में क्रेश बैरियर लगाये जाने हेतु भी निर्देश दिए गए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
देहरादून जिले के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र 31 जुलाई को रहेंगे बंद
Latest Newst
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Leave A Reply