दून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन होगा
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने रिंग रोड स्थित किसान भवन सभागार में आगामी सरस मेले की तैयारियों को लेकर बैठक की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 18 से 27 अक्टूबर तक देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों की समितियां गठित कर उन्हें दायित्व सौंपे गए हैं। हर दिन आयोजित होने वाली गोष्ठियों और कार्यशालाओं के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किए गए हैं, जो अपने दिवस की गतिविधियों का संचालन करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी समिति सदस्यों और नामित अधिकारियों को उनके कार्यों और दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी, साथ ही आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों को तय समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
इस दस दिवसीय आयोजन में स्वयं सहायता समूहों के प्रतिभागी, दस्तकार, और हस्तशिल्प कारीगर अपने स्टालों के जरिए उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 24 समितियों का गठन किया गया है, जिनमें वीआईपी समिति, स्वास्थ्य समिति, प्रचार-प्रसार समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, वाहन व्यवस्था समिति, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, अग्नि सुरक्षा, यातायात, स्वागत एवं आमंत्रण समिति, आवास व्यवस्था समिति आदि शामिल हैं। इसके अलावा, हर दिन मेले की गतिविधियों के संचालन के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो रोज़ मेला स्थल पर उपस्थित रहकर समन्वय करेंगे और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर को मिला राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन अवार्ड
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply