क्या अगस्त्य चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत ओवरस्पीडींग की वजह से हुई?
देहरादून के 22 वर्षीय यूट्यूबर अगस्त्य चौहान के हेलमेट कैमरे में क़ैद हुई पांच मिनट लंबी फुटेज से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ओवरस्पीडींग की वजह से हुई।
वीडियो में चौहान कावासाकी निंजा बाइक यमुना एक्सप्रेस वे 294 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते नजर आ रही है। पुलिस की तहक़ीक़ात में यह पता चला है कि तेज रफ़्तार में बाइक चलाते वक्त वह अपने दोस्त आमिर मजीद से ब्लू-टूथ ईयरबड्स के जरिए बात करते समय अपने हेलमेट की गुणवत्ता के बारे में चिंता भी व्यक्त की। पुलिस द्वारा जारी किए गए वीडीयो में यह भी सुनाई देता है कि उसने और ज़्यादा रफ़्तार बढ़ाई तो हेल्मेट उतर भी सकता है।
मृतक चौहान YouTube पर एक बाइक राइडिंग चैनल चलाता था जिसके बारह लाख से अधिक सब्सक्राइबर थे। अपने चैनल पर साझा किए गए आखिरी वीडियो में से एक में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक्सप्रेसवे बढ़िया बना है और उसपर "300 किलोमीटर प्रति घंटे का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।”
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया है कि वीडीयो देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि अगस्त्य चौहान की मौत ओवरस्पीडिंग के कारण हुई। हांलाकि पुलिस इस मामले की जांच जारी रखे हुए है।
उधर चौहान के परिवार वालों और क़रीबियों ने चौहान की दुर्घटना में मौत को ‘हिट एंड रन केस’ बताया और आरोप लगाया है कि उसे पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी थी।
चौहान पर इसी साल देहरादून पुलिस द्वारा शहर की सड़कों पर खतरनाक स्टंट करने के लिए भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बार-बार की चेतावनी के बावजूद, चौहान ने लापरवाह ड्राइविंग और स्टंट करना जारी रखा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Ruskin Bond to celebrate his 89th birthday with fans
Latest Newst
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
-
39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
-
केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
-
यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
-
Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Leave A Reply