सफाई कंपनी पर दून डीएम ने लगाया भारी जुर्माना
इन दिनों डीएम सविन बंसल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि आज सुबह-सुबह डीएम शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर गए। जहां उन्होंने कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां और लापरवाहियां मिली। जिस पर डीएम खासे नाराज हुए। इतना ही नहीं उन्होंने कंपनी की कार्य प्रणाली से नाराज होकर जुर्माना लगा दिया।
दरअसल, दून शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान में लगी तीन कंपनियों की गाड़ियों की शिकायत पिछले कई दिनों से मिल रही थी। इतना ही नहीं जिलाधिकारी सविन बंसल अब तक तीनों कंपनी के खिलाफ करीब 10 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगा चुके हैं, लेकिन आज सुबह डीएम बंसल शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए खुद निकल पड़े।
जब नगर निगम के अधिकारियों इसकी भनक लगी तो सभी अधिकारी आनन-फानन में गार्बेज प्वाइंट और वर्कशॉप पहुंच गए। डीएम बंसल ने मौके पर निरीक्षण किया तो कई वाहन खड़े पाए गए। जिनमें कई वाहन खराब पड़े मिले और कई समय पर कूड़ा उठाने के लिए निकले ही नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने वाहन के अनुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम वाटरग्रेस, इकॉनवेस्ट मैनेजमेंट के गैराज पर पहुंचे। जहां 14 वाहन वर्कशॉप और 18 वाहन निकासी स्थल पर मिले। जिस पर भी डीएम नाराज हुए और इस कंपनी पर भी जुर्माना लगाने को कहा। डीएम बंसल ने वाहन के मूवमेंट के सत्यापन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही खराब वाहनों को ठीक कराने और संबंधित कंपनियों की आरसी काटने को कहा।
इसके बाद डीएम ने शहर की सफाई व्यवस्थाओं का ज्यादा लिया। उन्होंने घंटाघर से सर्वे चौक, सहस्त्रधारा रोड, भगत सिंह कॉलोनी, माता मंदिर रोड, कारगी चौक का निरीक्षण कर कूड़ा उठान व्यवस्थाओं को जांचा। जायजा लेने के बाद डीएम कंपनी के काम से नाराज हुए और सही से काम करने के लिए अंतिम अवसर दिया। तीनों कंपनियों पर डीएम ने 1 लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के सुरंग निर्माण में बड़ी सफलता
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply