Date Filter

Uttarakhand

श्रीनगर नगरनिगम में कर्मचारियों-अधिकारियों के 90 पद खाली



श्रीनगर को नगर निगम बने हुए तीन साल से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी भी निगम में कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को नगर निगम की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। आलम ये है कि नये इलाको में ना सफाई कर्मी पहुंच रहे हैं और ना ही कूड़ा उठाने की कोई व्यवस्था है।

बता दें कि प्रदेश के सबसे छोटे श्रीनगर नगर निगम में कुल 90 कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के पद खाली पड़े हुए हैं। नगर पिछले तीन सालों से प्रशासक औक उपजिलाधिकारी के सहारे चल रहा है। यहां सफाई निरीक्षक के 6 पदों में से केवल एक पद पर ही नियुक्ति हुई है। वहीं, जोनल सफाई अधिकारी और मुख्य सफाई अधिकारी के पद भी खाली हैं।

पर्यावरण मित्र के 76 पदों में से केवल 37 पद ही भरे हुए हैं, जिसके चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इसके अलावा, पर्यावरण पर्यवेक्षक के 20 स्वीकृत पदों में से एक पद पर भी नियुक्ति नहीं हुई है।

नगर निगम में कर संग्रहकर्ता के आठ पद और राजस्व अधीक्षक के दो पद खाली चल रहे हैं। वहीं, राजस्व निरीक्षक के चार स्वीकृत पदों में से किसी पद पर भी नियुक्ति नहीं हुई है। स्वीकृत 6 पदों में से प्रधान सहायक के केवल एक पद पर ही नियुक्ति हुई है, जबकि उपनगर आयुक्त का पद भी खाली है।

इंजीनियरिंग विभाग में भी नियमित नियुक्ति नहीं हुई है और इसे अन्य विभागों की मदद से संचालित किया जा रहा है। परिचर, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, लेखाकार, आशुलिपिक, लेखा लिपिक और मानचित्रकार के पद भी खाली हैं। कुल मिलाकर नगर निगम में 90 पद खाली हैं। नगर निगम श्रीनगर के सहायक नगर

आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि नगर निगम में कर्मचारियों की नियुक्ति का प्रस्ताव शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर किया जाना है। कर्मचारियों की कमी से नगर निगम का कार्य प्रभावित न हो, इसलिए कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी चल रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us