Date Filter

Uttarakhand

सड़कों की खराब स्थिति पर महाराज ख़फ़ा

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सड़कों की स्थिति और निर्माण कार्यों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चकराता-त्यूनी, उखीमठ-मानसूना-रांसी और अन्य मोटर मार्गों पर क्रेश बैरियर के कारण सड़कों की चौड़ाई कम होने और इससे वाहनों के आवागमन में आ रही दिक्कतों को तुरंत सुलझाने के निर्देश दिए।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए महाराज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़कों की ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों पर लगाए जाने वाले साइनेज को सही स्थान और आई लेवल पर लगाया जाए ताकि ये स्पष्ट रूप से दिख सकें।

महाराज ने राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की स्मृति में शहर के प्रमुख स्थान पर दीवार निर्माण का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह दीवार राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाएगी।

वर्ष 2024-25 के तहत प्रदेश में 118 किलोमीटर नई सड़कें, 580 किलोमीटर का पुनर्निर्माण और 11 पुलों का निर्माण किया गया है। साथ ही, 11 गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य भी पूरा हो चुका है। अगले चरण में 4422 किलोमीटर सड़कों की पैच मरम्मत का लक्ष्य तय किया गया है।

सड़क सुरक्षा के तहत 992.38 करोड़ की लागत से स्वीकृत 297 परियोजनाओं में से 144 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 78 कार्य प्रगति पर हैं और 67 कार्यों में निविदा प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय सड़क अवस्थाना निधि (सीआरआईएफ) के अंतर्गत 2023-24 में 259.01 करोड़ की लागत से 130 मार्गों के सुधारीकरण की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ठेकेदारों का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि निर्माण और मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

महाराज ने कहा, "प्रदेश की सड़कों की गुणवत्ता में सुधार और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। सभी कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए।"

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
  • 39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
  • केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
  • यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
  • Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
  • Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
  • स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
  • देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
  • खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
  • उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
  • उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
  • ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Stay Connected With Us

Subscribe Us