उत्तराखंड @2047: जैविक खेती, पर्यटन और ऊर्जा बनेंगे विकास के इंजन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने "विकसित उत्तराखंड @2047" विजन के तहत जैविक खेती, पर्यटन, आयुष, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य को विकास के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया है। उन्होंने सभी विभागों को इन क्षेत्रों पर फोकस करते हुए समयबद्ध एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
राज्य में सेब, कीवी, औषधीय पौधों और अखरोट की खेती को बढ़ावा देकर उत्पादन और किसानों की आय 10 गुना बढ़ाने के साथ कोल्ड चेन और सौर ऊर्जा संचालित भंडारण सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
उत्तराखंड को आयुष का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए 100 वेलनेस सेंटर और 1000 आयुष ग्राम विकसित किए जाएंगे, साथ ही दुर्लभ औषधीय पौधों और आयुष विनिर्माण के जरिए रोजगार बढ़ाने और जीएसडीपी में 5000 करोड़ रुपये का योगदान सुनिश्चित किया जाएगा।
पर्यटन को राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार बनाते हुए इको-टूरिज्म, साहसिक पर्यटन और वेलनेस पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके तहत विजन 2047 में 200 मिलियन पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन का जीएसडीपी में योगदान 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य है।
राज्य 100% नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और हरित हाइड्रोजन में अग्रणी बनने का लक्ष्य रखते हुए जलविद्युत परियोजनाओं की पूरी क्षमता के दोहन और फ्लोटिंग सोलर जैसे हरित नवाचारों पर जोर देगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ सतत विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित कर उत्तराखंड को 2047 तक एक विकसित राज्य बनाया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Two-Day Tribal Science Festival Begins in Dehradun
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply