टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने आयोजित किया निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सेवा के सौजन्य से एवं अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव कुमार विश्नोई की प्रेरणा से सलेक चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, मोहम्मदपुर, देवमल में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 180 मरीजों की नेत्र जांच की गई, जबकि 50 मरीजों की शल्य चिकित्सा भी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
शिविर का उद्घाटन बिजनौर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक रघुवीर सिंह विश्नोई ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और जरूरतमंदों को नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लें और इसका लाभ उठाएं।
इस अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी जैसे अपर महाप्रबंधक हर्ष कुमार जिंदल, वरिष्ठ प्रबंधक डी. पी. त्यागी, ओ.एस.डी. दीपक बिष्ट, सहायक प्रबंधक संजीत चौधरी, और अभियंता अमल कुमार उपस्थित रहे। निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट की ओर से डॉ. किरण, वसीम खान (जनसंपर्क अधिकारी), नेत्र सहायक कुमारी सदिया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कोमल कुमार, वरिष्ठ अध्यापक नीरज सिंह और स्कूल स्टाफ ने भी शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई। इस सामूहिक प्रयास ने स्थानीय नागरिकों के बीच जागरूकता और सेवा भावना को बढ़ावा दिया।
इस शिविर ने नेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देते हुए गरीब और जरूरतमंद समुदायों के जीवन को उज्जवल बनाने का कार्य किया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PRSI Organizes Conference on Cyber Crime and Misinformation
Latest Newst
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
-
उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand

Leave A Reply