पांडवाज बैंड ने तैयार किया राष्ट्रीय खेलों का मोटिवेशनल गीत हल्ला धूम धड़क्का
उत्तराखंड के लोकप्रिय पांडवाज बैंड ने राष्ट्रीय खेलों के लिए एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल गीत `हल्ला धूम धड़क्का` तैयार किया है। इस तीन मिनट के गीत को हाल ही में जारी किया गया है, जो खेलों और युवाओं को समर्पित है। "अडग अडग अगवाड़ी हिट, प्रीत बढ़ा, रीत बढ़ा" जैसे बोलों के साथ गीत देशभर के खेल प्रेमियों में उत्साह भरने के लिए तैयार है।
गीत में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक खासतौर पर देखने को मिलती है। पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-दमाऊ जैसे लोक वाद्य और पांडवाज बैंड के जोशीले अंदाज ने इसे खास बना दिया है। इस गीत को शिवानी भागवत, ईशान डोभाल और सुशांत भट्ट ने अपनी आवाज दी है।
पांडवाज बैंड के संस्थापक ईशान डोभाल ने कहा, "यह हमारा सौभाग्य है कि हमें राष्ट्रीय खेलों के लिए यह गीत बनाने का मौका मिला। केवल 10 दिनों में इसे तैयार किया गया और इसकी शूटिंग देहरादून स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों में हुई। गीत को तैयार करते समय हमें कलात्मक स्वतंत्रता दी गई, जिससे इसे और बेहतर बनाने में मदद मिली।"
राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार में पांडवाज बैंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। खेलों की मशाल यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में उनकी प्रस्तुतियां हुईं। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा कि पांडवाज ने बहुत कम समय में एक शानदार गीत तैयार किया है, जो युवाओं को प्रेरित करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के `वोकल फॉर लोकल` अभियान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने इस अवसर पर पांडवाज बैंड को मौका दिया है। इस आयोजन के जरिये उत्तराखंड की लोक संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने की उम्मीद है।
राष्ट्रीय खेलों का आयोजन केवल खेल प्रतिभाओं को ही नहीं, बल्कि स्थानीय कलाकारों और संस्कृति को भी मंच प्रदान करेगा। यह आयोजन उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जो राज्य की संस्कृति और कला को वैश्विक पहचान दिलाएगा।
`हल्ला धूम धड़क्का` अब युवाओं और खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। उम्मीद है कि यह गीत राष्ट्रीय खेलों के दौरान एक नई ऊर्जा का संचार करेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand STF Arrested Two with Charas Worth ₹30 Lakh in Nainital
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply