उत्तराखंड में 150 मदरसे अवैध, सरकार की सख्ती शुरू
उत्तराखंड में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में बिना पंजीकरण के कोई भी मदरसा संचालित नहीं होने दिया जाएगा। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और जिला प्रशासन को इन मदरसों के सत्यापन और कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।
अब तक की जांच में 150 मदरसे अवैध पाए गए हैं। उधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 129 मदरसे बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं, जहां हजारों छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। नैनीताल के हल्द्वानी में 26 और राजधानी देहरादून में 35 अवैध मदरसे मिले हैं। देहरादून में कुल 90 मदरसों में 9 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं, जिनमें से 35 अवैध पाए गए। इनमें 18 विकास नगर, 6 डोईवाला, 1 कालसी और 10 देहरादून शहर के आसपास स्थित हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि अवैध मदरसों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जिलों के डीएम और एसपी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इन मदरसों में पढ़ने वाले कई छात्र उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के भी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के तहत अवैध मदरसों या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी जिलों से रिपोर्ट जल्द मंगाई गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई तेज की जाएगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Reorganization of Forest Councils Essential for Forest Fire Prevention: DM
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply