प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड दौरा: गंगा आराधना से पर्यटन विकास तक नई पहल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुखबा में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना कर एक नया इतिहास रच दिया। वह इस स्थल पर दर्शन करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। उन्होंने करीब 20 मिनट तक गंगा मंदिर में पूजा की और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके इस दौरे से उत्तरकाशी और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
मुखबा के बाद पीएम मोदी ने हर्षिल की खूबसूरत वादियों का दीदार किया और वहां ट्रैकिंग व बाइक रैली को फ्लैग ऑफ किया। समुद्र तल से 2500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हर्षिल, अपनी शांत और सुंदर प्राकृतिक छटा के लिए प्रसिद्ध है। सर्दियों में यह क्षेत्र बर्फ से ढका रहता है, जबकि गर्मियों में इसकी हरियाली आकर्षण का केंद्र बनती है। प्रधानमंत्री ने यहां से पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।
पीएम मोदी के दौरे के दौरान 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद वीरान पड़े जादूंग गांव को दोबारा बसाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इस योजना के तहत, गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) यहां पुराने घरों का पुनर्निर्माण कर उन्हें होमस्टे में बदलेगा, जिससे सीमावर्ती पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा, पीएम मोदी ने जनकताल और मुलिंगना पास ट्रेक मार्गों का शिलान्यास किया। इन मार्गों के खुलने से न केवल एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की रणनीतिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। वह पहले भी कई बार केदारनाथ, बदरीनाथ और मानसखंड (जागेश्वर-आदि कैलाश) यात्रा कर चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, राष्ट्रीय खेलों और चुनावी सभाओं में भाग लेकर राज्य के विकास को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पर्यटन और सीमावर्ती विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत है। पीएम मोदी का यह दौरा केवल आध्यात्मिक यात्रा नहीं बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा। इससे उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन और सीमावर्ती विकास में नई पहचान मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में शराब से रिकॉर्ड राजस्व, पहली बार लक्ष्य से अधिक कमाई
Latest Newst
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund

Leave A Reply