अब सिर्फ कॉर्बेट नहीं, ककरौली में भी मिलेगा जंगल सफारी का धमाकेदार अनुभव
उत्तराखंड के पर्यटकों के लिए एक और शानदार खबर सामने आई है। अब तक जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी नेशनल पार्क में जंगल सफारी का आनंद लेने वाले सैलानियों को जल्द ही कुमाऊं मंडल के ककरौली वन क्षेत्र में भी जंगल सफारी का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि यहां आने वाले पर्यटक क्रोकोडाइल के प्राकृतिक वासस्थल को भी नजदीक से देख सकेंगे।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागड़ी ने जानकारी दी है कि खटीमा के सुरई रेंज स्थित ककरौली वन क्षेत्र में 35 किलोमीटर तक जंगल सफारी की योजना तैयार कर ली गई है। ककरौली नाले में बड़ी संख्या में क्रोकोडाइल पाए जाते हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक पहले से ही यहां आते रहे हैं। अब इस क्षेत्र को औपचारिक रूप से जंगल सफारी के लिए खोलने की तैयारी है, जिससे पर्यटक जंगल के रोमांच के साथ-साथ क्रोकोडाइल पार्क का आनंद भी ले सकेंगे।
वन विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से ककरौली सफारी जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के लिए सफारी गाड़ियों और नेचर गाइड के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। सफारी बुकिंग के लिए विशेष वेबसाइट तैयार की जा रही है, जिससे पर्यटक ऑनलाइन किराया जमा कर सफारी का आनंद ले सकेंगे।
ककरौली सफारी जोन नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है, जिससे इन राज्यों के पर्यटकों को भी आकर्षित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। दिल्ली से खटीमा की दूरी लगभग 290 किलोमीटर है, जबकि देहरादून से यह दूरी करीब 280 किलोमीटर है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से भी महज 80 किलोमीटर दूर स्थित यह नया सफारी जोन जल्द ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
अब तक उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क और ढिकाला जैसे लोकप्रिय वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन्स में ही पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेते थे। लेकिन नंधौर और सुरई रेंज में जंगल सफारी शुरू होने से राज्य में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा और सैलानियों को नए अनुभव प्राप्त होंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा 2025: धामी सरकार का हेल्थ मिशन, हर तीर्थयात्री के लिए सुरक्षा कवच तैयार
Latest Newst
-
सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
-
पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
-
Uttarakhand launches URCMS portal for online ration card services
-
टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
-
CBI Arrests NEET Paper Leak Mastermind from Pune
-
उत्तराखंड में जनगणना का 70% काम पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
-
उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कई जिलों में तीन रुपए तक बढ़े दाम
-
उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में SIR अभियान शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे
-
LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
-
चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
-
ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
-
800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Leave A Reply