चारधाम यात्रा 2025: धामी सरकार का हेल्थ मिशन, हर तीर्थयात्री के लिए सुरक्षा कवच तैयार
उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा 2025 को सुरक्षित और स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस बार यात्रा मार्गों पर व्यापक स्वास्थ्य प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में बेहतरीन इलाज मिल सके।
इस बार केदारनाथ में 17 बेड और बद्रीनाथ में 45 बेड के नए अस्पतालों की शुरुआत हो रही है। साथ ही, यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा, ताकि तीर्थयात्रियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग ने 154 एम्बुलेंस तैनात करने का फैसला किया है, जिनमें 17 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस होंगी। आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस और टिहरी झील में बोट एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी। बीते वर्ष 34,000 से अधिक आपातकालीन मामलों को देखते हुए इस साल स्वास्थ्य मित्रों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाते हुए ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें ‘हेल्प’ बटन जोड़ा जाएगा, जिससे तीर्थयात्री आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही, प्वाइंट ऑफ केयर टेस्टिंग डिवाइस के जरिए यात्रियों की 28 स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की जाएगी।
केंद्र सरकार से प्रोत्साहन राशि मंजूर होने के साथ गुप्तकाशी में 50 बेड के नए अस्पताल के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में 37 स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया गया है।
सरकार द्वारा अनिवार्य स्वास्थ्य घोषणा प्रक्रिया को सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि हाई-रिस्क यात्रियों की पहचान पहले ही हो सके। होटल, धर्मशालाओं, खच्चर चालकों और स्थानीय सेवाओं से जुड़े लोगों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सुदृढ़ यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Govt Marks 3 Years with Statewide Public Service Camps
Latest Newst
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
-
चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
-
देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
-
IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
-
Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
-
उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
-
देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
-
Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
-
अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
-
उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
-
केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
-
उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
-
NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
-
Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
-
बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
-
‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
-
केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
-
Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
-
दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Leave A Reply