Date Filter

Uttarakhand

यमुना में गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर यमुना नदी में गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। सोमवार को ढकरानी क्षेत्र में 13 गोवंश के अवशेष मिलने के बाद संगठनों ने हरबर्टपुर चौक और पांवटा साहिब में हाईवे जाम कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच की। उन्होंने सिरमौर के एसपी से मुलाकात कर दोनों राज्यों की पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत गो-तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

जिस स्थान पर अवशेष मिले, वह हिमाचल प्रदेश के थाना पुरुवाला क्षेत्र में आता है। हालांकि, उत्तराखंड की विकासनगर कोतवाली में भी इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गोवंश को कहीं और मारकर अवशेष यहां फेंके गए थे। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।

हिमाचल प्रदेश में हिंदू संगठनों ने पहले बांगरण चौक पर दो घंटे तक जाम लगाया, फिर गोविंद घाट बैरियर की ओर कूच किया। यहां भी जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इसी बीच देहरादून के रायपुर क्षेत्र में भी गोवंश के अवशेष मिलने से हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। नाराज लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखी और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची एसपी सिटी जया बलूनी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे और नवरात्र तक सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रायपुर में गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पांवटा साहिब और ढकरानी की घटनाओं में भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इन घटनाओं के बाद हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है और प्रशासन पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us