सीएम धामी ने प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया
उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट खेलकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब में खेल सामग्री के लिए पांच लाख रुपये की घोषणा की। यह टूर्नामेंट महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में सात दिनों (1 अप्रैल से 7 अप्रैल) तक चलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आमतौर पर पत्रकार खेलों की रिपोर्टिंग करते हैं, लेकिन इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे न केवल उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट की सराहना करते हुए सभी को अपनी दिनचर्या में खेल गतिविधियों को शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों से जुड़ना मानसिक तनाव दूर करने और स्वस्थ रहने का बेहतरीन माध्यम है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के विकास और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों (नेशनल गेम्स) में उत्तराखंड द्वारा जीते गए 103 पदकों को सरकार की प्रभावी खेल नीति का परिणाम बताया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
यमुना में गोवंश के अवशेष मिलने से बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
Latest Newst
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam
-
बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
-
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
-
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ
-
उत्तराखंड में आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा, 677.75 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
-
NABARD Announces ₹65,916 Crore Credit Plan for Uttarakhand in 2026–27
-
Multi-Level Parking & Emergency Health Center Planned at Neelkanth Mahadev
-
कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी

Leave A Reply