Date Filter

Accident

चमोली हादसा: तेज बारिश में कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। गोपेश्वर के बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त इलाके में तेज बारिश और तूफान हो रहा था, जो हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी मृतक एक शादी समारोह से लौटकर हरमनी गांव (दशोली ब्लॉक) जा रहे थे। जैसे ही कार गांव के पास पहुंची, बारिश के कारण फिसलन भरे रास्ते से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटनास्थल पर तेज बारिश और तूफान के चलते राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को सूचना मिलने में भी देरी हुई, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन देर से शुरू हुआ। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके शवों को खाई से निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने परिजनों को सूचित कर दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में बरसात के दौरान सतर्कता और सुरक्षित यात्रा की जरूरत को उजागर करता है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us