पहल्गाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, बॉर्डर और पर्यटन स्थलों पर सघन चेकिंग
कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य के डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को बॉर्डर इलाकों, सार्वजनिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं।
डीजीपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख पर्यटक स्थलों पर सघन चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए श्वान दल और मेटल डिटेक्टर की मदद भी ली जा रही है।
मंगलवार को हुए हमले के बाद डीजीपी सेठ ने सभी जिलों से हर घंटे की रिपोर्ट लेने का आदेश दिया है। राज्य की सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि पहल्गाम में हुए इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत की खबर के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से जनता से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Govt Assurance Halts Doctors Protest in Uttarakhand
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply