Date Filter

Crime

देहरादून: भाऊवाला में युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम प्रसंग बना वजह

देहरादून: राजधानी देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक सनसनीखेज हत्या की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने एक युवक को बहाने से बुलाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

मृतक की पहचान सेलाकुई निवासी रोहित नेगी के रूप में हुई है, जो क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे एक युवती से जुड़ा प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश कारण बनी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब ढाई बजे डीबीआईटी चौक पर अजहर मलिक नामक युवक ने रोहित नेगी को मिलने के लिए बुलाया था। रोहित अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा, जहां अजहर पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। मुलाकात के दौरान अजहर ने अचानक पिस्तौल निकालकर चालक सीट पर बैठे रोहित के गले पर सटा दी और गोली चला दी। गोली लगते ही रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजहर मलिक, जो मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, एक युवती को लेकर रोहित से नाराज था। युवती रोहित के एक मित्र के साथ रहती थी, जिसे लेकर अजहर को आपत्ति थी। इसी विवाद ने रंजिश का रूप ले लिया और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

इस वारदात के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड में सहकारिता सेवाएं हुईं ऑनलाइन, आरसीएस पोर्टल लॉन्च
  • पौड़ी को विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय आयोजन: सीएम धामी
  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा

Stay Connected With Us

Subscribe Us