नंदा राजजात यात्रा 2026: हाईटेक इंतजामों के साथ भव्य आयोजन की तैयारी
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 2026 में होने वाली ऐतिहासिक नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को गति दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम, सुदृढ़ दूरसंचार नेटवर्क और हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं के तहत मेडिकल कैंप, चिकित्सकों की उपलब्धता और हेली एम्बुलेंस की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।
यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, भोजन, शौचालय, टेंट और पार्किंग जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर की जाएंगी। बरसात के मौसम को देखते हुए संक्रामक रोगों से बचाव और वन क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के भी खास निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा से जुड़े लोकगीतों और कथाओं का अभिलेखीकरण किया जाए और पर्यटन विभाग इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाए।
मुख्य सचिव हर माह और मण्डलायुक्त हर सप्ताह तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जिन क्षेत्रों से डोलियां और श्रद्धालु आते हैं, वहां जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा देवी राजजात और 2027 में होने वाला हरिद्वार कुंभ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किए जाएंगे।
नंदा देवी राजजात यात्रा लगभग 280 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा है, जो उत्तराखंड की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक मानी जाती है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री खट्टर की मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply