Date Filter

Uttarakhand

निवेशकों के लिए उत्तराखंड को सर्वाधिक पसंदीदा राज्य बनाने के लिए सरकार प्रयासरतः मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड को निवेश के लिए सबसे सर्वाधिक पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयासरत है। व्यवसायी और उद्यमी अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए प्रदेश में नए अवसर तलाश कर सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बी.एन.आई देहरादून द्वारा आयोजित बिजनेस कॉन्क्लेव में कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में निवेश करने वाले उद्यमी उत्तराखंड के विकास सारथी एवं प्रदेश की प्रगति के वाहक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रोथ इंजन को दौड़ाने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच एक उचित समन्वय बेहद आवश्यक है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतरता के साथ अभावों को अवसरों में बदलने का कार्य कर रही है। “राज्य में निवेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था, स्वच्छ पर्यावरण, रेल, सड़क तथा वायु परिवहन की सुविधा, सस्ती एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जल संसाधन उपलब्ध हैं,” श्री धामी ने अपने भाषण में कहा।

मुख्यमंत्री ने कॉनकेल्व में मौजूद उद्दमीयों को बताया कि उत्तराखंड में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण, फार्मा, आयुष और कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, आईटी, पर्यटन, ग्रीन एनर्जी तथा सेवा क्षेत्र में कार्य किया जा रहा हैं। हमारी उद्योग अनुकूल नीतियों का परिणाम स्वरूप आज देश की विख्यात कंपनियां प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे रही है।

राज्य सरकार की नीतियों में प्रमुख रूप से मेगा औद्योगिक और निवेश नीति, एम.एस.एम.ई. नीति, मेगा टेक्सटाइल पार्क पॉलिसी, स्टार्टअप नीति, पर्यटन नीति, आयुष नीति, सौर ऊर्जा नीति, अरोमा पार्क नीति, इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण नीति, एयरोस्पेस एवं डिफेंस पॉलिसी, सूचना प्रौद्योगिकी नीति और निर्यात नीति शामिल है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
  • चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
  • Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
  • टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
  • पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Stay Connected With Us

Subscribe Us