Date Filter

Uttarakhand

आपदा प्रभावितों को 72 घंटे में मिलेगी आर्थिक सहायता: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आपदा के दौरान मृत्यु होने पर प्रभावित परिवारों को 72 घंटे के भीतर अनुग्रह राशि दी जाए। यदि किसी कारण देरी हो तो भुगतान हर हाल में एक सप्ताह के भीतर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने गुरुवार को जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, ऐसे में नदी-नालों के जलस्तर पर विशेष नजर रखी जाए।

सचिव ने जिलों को निर्देश दिए कि हर तहसील में एक रेस्क्यू व्हीकल उपलब्ध कराया जाए, ताकि राहत व बचाव कार्य तेज हो सके। साथ ही क्विक रिस्पांस टीमों की बैठकों का कार्यवृत्त नियमित रूप से यूएसडीएमए को भेजा जाए।

सुमन ने बताया कि जल्द ही केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम प्रदेश का दौरा करेगी। यह टीम आपदा से हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर अतिरिक्त धनराशि मिलेगी।

टिहरी जिलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना देहरादून और हरिद्वार जिलों को समय पर दें। दोनों जिलों को गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि हर गांव में प्रधान और कम से कम 20 लोगों को शामिल कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाएं, ताकि यूएसडीएमए से भेजे गए अलर्ट तुरंत लोगों तक पहुंचें।

अपर सीईओ प्रशासन आनंद स्वरूप ने जिलों को आपदा संबंधी सूचनाएं अपडेट रखने को कहा। वहीं डीआईजी राजकुमार नेगी ने सभी अनुपयोगी हेलीपैड का ऑडिट कर आपात स्थिति में उपयोग योग्य बनाने का सुझाव दिया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Stay Connected With Us

Subscribe Us