देहरादून बवाल: सीएम धामी बोले – त्योहारों में अशांति फैलाने की साजिश
देहरादून: राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए उपद्रव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने "त्योहारों के बीच शांति भंग करने की साजिश" बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि उपद्रव और दंगा फैलाने वालों पर दंगा विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से भरपाई कराई जाएगी।
सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर धार्मिक पोस्ट और विवादित कमेंट को लेकर एक समुदाय के लोग पटेल नगर के लालपुल पर जुट गए। भीड़ ने नारेबाजी और सड़क जाम की कोशिश की। पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया।
सीएम धामी ने कहा, "उत्तराखंड आस्था का प्रदेश है। यहां अशांति और दंगा फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ ताकतें समाज में जहर घोलने का काम कर रही हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई होगी।"
वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और उस पर आए विवादित कमेंट के चलते यह स्थिति बनी थी। पुलिस ने अपील की है कि लोग सोशल मीडिया पर अफवाहों और भड़काऊ संदेशों से दूर रहें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Dehradun Sees Rapid Spread of Hand-Foot-Mouth Disease
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply