Date Filter

Uttarakhand

स्थापना दिवस पर उत्तराखंड को पीएम मोदी की 8000 करोड़ की सौगात

देहरादून: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एफआरआई, देहरादून में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें राज्य की दो प्रमुख पेयजल परियोजनाएं – जमरानी बांध और सौंग बांध शामिल हैं, जो प्रदेश की पेयजल व सिंचाई व्यवस्था को मजबूती देंगी।

प्रधानमंत्री सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट योजना का शुभारंभ करेंगे और राज्य की रजत जयंती पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।

सौंग बांध (₹2492 करोड़):
130.6 मीटर ऊंचे बांध और 150 एमएलडी जल शोधन संयंत्र से 2053 तक देहरादून की 10.65 लाख आबादी को पेयजल आपूर्ति होगी। बांध से बनने वाली झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

जमरानी बांध (₹3808 करोड़):
150.6 मीटर ऊंचे बांध व नई नहरों के निर्माण से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों को 117 एमएलडी पेयजल मिलेगा और 57 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता बढ़ेगी।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मोबाइल उपयोग पर रोक और ड्रोन संचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us