मेडिकल एजुकेशन का उभरता केंद्र बन रहा है उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से मेडिकल एजुकेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है। राज्य में हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य तय किया गया है और रुद्रपुर व पिथौरागढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के अनुसार सरकार चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं दोनों को मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
राज्य में 5 सरकारी और 4 निजी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। सरकारी कॉलेजों में 625 MBBS और 238 से अधिक PG सीटें हैं। निजी कॉलेजों के विस्तार से कुल एमबीबीएस सीटें बढ़कर 1325 हो गई हैं।
सरकार ने हाल ही में 1,232 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की है। पिछले तीन वर्षों में 173 सहायक प्रोफेसर, 56 वरिष्ठ फैकल्टी और 185 तकनीकी कर्मचारी जोड़े गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार सृजित हुए हैं।
प्रदेश में 12 सरकारी व 80 से अधिक निजी नर्सिंग संस्थान संचालित हैं, जिनमें हजारों नर्सिंग व पैरामेडिकल सीटें उपलब्ध हैं।
हेली-एंबुलेंस सेवा और नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएँ और अधिक सुलभ बनी हैं।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य युवाओं को राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराना और उत्तराखंड को स्वास्थ्य सेवाओं का अग्रणी केंद्र बनाना है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर
Latest Newst
-
पौड़ी में वन विभाग की पहल: लीसा दोहन से रोजगार, वनाग्नि रोकथाम को बढ़ावा
-
Kapkot Emerges as Adventure Tourism Hub with National Paragliding Event
-
देहरादून में अव्यवस्थित रोड कटिंग पर प्रशासन सख्त, सात एजेंसियों के परमिट रद्द
-
Uttarakhand Enters Ranji Trophy Semi-Finals for First Time
-
अंकिता भंडारी केस: देहरादून में महापंचायत, वीआईपी खुलासे की मांग
-
Budget 2026–27 Lays Strong Foundation for Viksit Bharat
-
पौड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी की मौत, दुकान के भीतर मिला शव
-
Uttarakhand to Launch Cooperative-Based Taxi Service
-
हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी की समाधि मंदिर का लोकार्पण
-
Uttarakhand Opens 83 Himalayan Peaks for Mountaineering
-
गढ़वाल-कुमाऊँ में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना को मिली रफ्तार
-
मानसा देवी पहाड़ियों में भूस्खलन पर वैज्ञानिकों का फील्ड अध्ययन
-
पाबौ क्षेत्र के विद्यालयों में मानव सेवा समिति का वृक्षारोपण अभियान
-
पाबौ बाजार में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट का धरना जारी, बढ़ता जनसमर्थन
-
High-Level Meeting on Uttarakhand Investors Summit MoUs
-
देहरादून: एचआरटीसी बस हादसा, खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
-
Uttarakhand Gets ₹4,769 Crore in Railway Budget
-
देहरादून में 5 दिन में 3 हत्याएं, कानून व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग
-
Budget 2026: उत्तराखंड में सड़क-रेल-हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
-
शीतकालीन यात्रा से बदली पहाड़ों की तस्वीर, तीर्थ और पर्यटन को मिला संबल

Leave A Reply