Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों (विधानसभा और सचिवालय को छोड़कर) में नई सुरक्षा एसओपी लागू कर दी है। इसका उद्देश्य अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण देना है।

नई व्यवस्था के तहत सभी कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य होगा। आगंतुकों की एंट्री मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही होगी और आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जनप्रतिनिधि और वीआईपी को भी पूर्व अनुमति लेकर ही प्रवेश मिलेगा। दुर्व्यवहार करने वालों का रिकॉर्ड ‘नो एंट्री’ रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

बिना अपॉइंटमेंट अधिकारी से मुलाकात नहीं होगी और एक समय में अधिकतम दो लोगों को ही कक्ष में प्रवेश मिलेगा। परिसर में हथियार, ज्वलनशील पदार्थ और आपत्तिजनक सामग्री लाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सीसीटीवी कैमरे और साइलेंट पैनिक अलार्म की व्यवस्था भी की जाएगी। किसी घटना की स्थिति में स्थल सील कर दो माह के भीतर जांच पूरी करने का प्रावधान रखा गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us