Date Filter

Uttarakhand

राज्य की सुरक्षा पर उच्च-स्तरीय बैठक, गृह सचिव ने बढ़ाई सतर्कता

देहरादून: उत्तराखंड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृह सचिव शैलेश बगौली ने सचिवालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिलाधिकारियों और एसपी के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। उन्होंने राज्यभर में सतर्कता बढ़ाने और सभी बॉर्डर क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

गृह सचिव ने अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सघन चेकिंग जारी रखने तथा संवेदनशील स्थानों और बॉर्डर क्षेत्रों में ANPR कैमरे लगाने पर जोर दिया, ताकि संदिग्ध वाहनों की ट्रैकिंग अधिक प्रभावी हो सके।

पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाने, साथ ही शहरों व संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि राज्यवासियों व पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त मैनपावर या तकनीक की जरूरत पड़ने पर जिलों से तुरंत शासन को अवगत कराने को कहा गया।

गृह सचिव ने सभी सरकारी दफ्तरों के आसपास भी सीसीटीवी कवरेज बढ़ाने और जनता से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
  • राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत
  • चारधाम में रिकॉर्ड भीड़, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • देहरादून को गर्मी से राहत मिलेगी, 968 करोड़ की ‘कूल सिटी’ योजना तैयार
  • IMA Cadets Explore Forest Management Practices at IGNFA, Dehradun
  • Kasiga School Wins P.C. Batta Memorial Cricket Tournament Title
  • उत्तराखंड में LPG संकट: गैस उपलब्ध, लेकिन डिलीवरी सिस्टम कमजोर
  • देहरादून में गर्मी का कहर, 17 साल का रिकॉर्ड टूटा; लू के चलते स्कूल बंद
  • Kasiga-A and Scindia School Enter Finals of 8th PC Batta Cricket Tournament
  • अंकिता भंडारी केस: जंतर मंतर पर प्रदर्शन, CBI जांच की मांग तेज
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचीं टीमें
  • केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड भीड़, 4 दिन में 1.24 लाख श्रद्धालु पहुंचे
  • उत्तराखंड का 2027 तक मलेरिया मुक्त बनने का लक्ष्य, अभियान तेज
  • NABARD Reviews Progress of ‘Looms of Niti Mana’ Project in Chamoli
  • Dehradun’s Gateway in Disrepair: Broken Roads, Missing Facilities Exposed
  • बद्रीनाथ धाम में ग्राउंड जीरो पर समीक्षा, मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण
  • ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट
  • केदारनाथ पहुंची बाबा की पंचमुखी डोली, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • Uttarakhand to Benefit from ₹1 Lakh Crore Urban Challenge Fund
  • दिल्ली से देहरादून 2.5 घंटे में, शहर में घुसते ही 2 घंटे का जाम—लोग परेशान

Stay Connected With Us

Subscribe Us