देवभूमि की आस्था को संवारने की तैयारी, बजट में कई धार्मिक परियोजनाएं
देहरादून: उत्तराखंड सरकार देवभूमि की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2026–27 के बजट में हरिद्वार कुंभ, हरिद्वार–ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, नंदा देवी राजजात और सरयू रिवर फ्रंट सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित किया गया है।
गंगा, यमुना, चारधाम, आदि कैलाश और कई शक्तिपीठों की भूमि होने के कारण उत्तराखंड देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। राज्य सरकार प्रदेश को धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
बजट में हरिद्वार कुंभ मेले के लिए 1000 करोड़ रुपये, हरिद्वार–ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए लगभग 2000 करोड़ रुपये और नंदा देवी राजजात यात्रा के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा सरयू रिवर फ्रंट, हरिपुर कालसी में यमुना घाट, स्पिरिचुअल इकोनॉमी जोन और संस्कृत पाठशालाओं के लिए भी बजट में धनराशि रखी गई है।
सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ-केदारनाथ में गैर सनातनियों की एंट्री पर रोक का प्रस्ताव पास
Latest Newst
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
-
39 वर्षों बाद कचटा पहुंचे चालदा महासू महाराज, भक्तिमय हुआ जौनसार-बावर
-
केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर, BPCL अस्पताल का हुआ शुभारंभ
-
यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
-
Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर

Leave A Reply