चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
खटीमा/चंपावत: चंपावत के चर्चित कथित नाबालिग गैंगरेप मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला दुष्कर्म का नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते रची गई साजिश का निकला। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और अन्य प्रमाणों के आधार पर कांग्रेस नेता आनंद सिंह महरा और बबलू राम की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र को भी जेल भेजा जा चुका है।
चंपावत पुलिस की जांच में सामने आया कि कुछ लोगों ने पुरानी दुश्मनी के चलते एक नाबालिग लड़की का इस्तेमाल कर निर्दोष लोगों को गंभीर मामले में फंसाने की योजना बनाई थी। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में चल रही विवेचना में मेडिकल रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य षड्यंत्रकर्ता कमल सिंह रावत और उसकी महिला मित्र ने मिलकर पूरी साजिश रची थी। बाद में लड़की ने भी अपना बयान बदलते हुए साजिश की बात स्वीकार की।
गौरतलब है कि 5 मई को सल्ली गांव में एक शादी समारोह के दौरान 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया था। लड़की कमरे में बंधी हालत में मिली थी, जिसके बाद बीजेपी के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष समेत कई लोगों पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि जांच में मामला झूठा और आपसी रंजिश से जुड़ा पाया गया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
Latest Newst
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave A Reply