LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
देहरादून: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बहुचर्चित एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़पने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिटफंड योजनाओं के जरिए लोगों को ठगने वाले अब कानून के शिकंजे में हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. रावत ने कहा कि एलयूसीसी ने पहाड़ के भोले-भाले और मेहनतकश लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। उन्होंने बताया कि मामले में सीबीआई द्वारा पांच आरोपियों की गिरफ्तारी से लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हजारों निवेशकों को राहत मिली है।
उन्होंने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से जांच कर सभी दोषियों को कानून के तहत कठोर सजा दिलाएंगी। साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित निवेशकों के साथ खड़ी है और भविष्य में इस तरह के चिटफंड घोटालों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता पीड़ितों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जबकि सरकार शुरू से ही लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
Latest Newst
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
-
इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
-
Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
-
RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
-
उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
-
कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
-
AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
-
ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave A Reply