Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड से होंगे कैलाश पर्वत के दर्शन



कैलाश पर्वत के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आपको कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए सड़क मार्ग से लंबी, थका देने वाली यात्रा और पैदल खड़ी चढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

उत्तराखंड का पर्यटन विभाग इस यात्रा को अब एमआई-17 हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुगम बनाने की तैयारी कर रहा है। भगवान भोलेनाथ के भक्त अब भारत से ही कैलाश पर्वत के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने पूरी योजना तैयार कर ली है। संभावना है कि नवंबर महीने से इस सेवा की शुरुआत होगी, जिसमें श्रद्धालुओं को एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कैलाश पर्वत के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा के लिए एक श्रद्धालु को करीब 66 हजार रुपए का खर्च आएगा।

पर्यटन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर यात्रा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से शुरू होगी। सबसे पहले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से 70 किलोमीटर दूर गूंजी ले जाया जाएगा। वहां से लगभग 21 किलोमीटर दूर नाभीढांग तक की यात्रा प्राइवेट जीप से होगी। इसके बाद नाभीढांग से श्रद्धालुओं को सेना और आईटीबीपी की सुरक्षा के बीच सेना की गाड़ियों से लिपुलेख पास तक ले जाया जाएगा, जहां से व्यू प्वाइंट पर कैलाश पर्वत के दर्शन कराए जाएंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us