Date Filter

Uttarakhand

टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द

देहरादून: पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई होमस्टे योजना का देहरादून में बड़े स्तर पर दुरुपयोग सामने आया है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की संयुक्त जांच में कई होमस्टे नियमों के विपरीत होटल, गेस्ट हाउस और व्यावसायिक इकाइयों की तरह संचालित होते पाए गए।

जांच में खुलासा हुआ कि कई भवनों में संचालक स्वयं निवास नहीं कर रहे थे, जबकि यह होमस्टे पंजीकरण की मुख्य शर्त है। कई स्थानों पर पूरे फ्लोर किराये पर चल रहे थे और कुछ होमस्टे पूरी तरह होटल में बदल चुके थे। बिना अनुमति अतिरिक्त कमरे और फ्लोर बनाकर व्यावसायिक उपयोग भी किया जा रहा था।

मसूरी रोड, राजपुर रोड, सेवलाकलां, किशननगर, गंगोत्री विहार, पंडितवाड़ी, माजरा और प्रेमनगर समेत कई इलाकों में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलीं। कुछ मामलों में संपत्ति बिकने के बाद भी होमस्टे संचालन जारी पाया गया।

प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार 79 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की गई है। इससे पहले प्रथम चरण में 17 होमस्टे के पंजीकरण रद्द किए जा चुके हैं। प्रशासन अब सत्यापन, पार्किंग, भवन उपयोग और संचालक की वास्तविक मौजूदगी को लेकर सख्ती बरत रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि होमस्टे नीति स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कई लोगों ने इसे व्यावसायिक होटल कारोबार का माध्यम बना लिया। ऐसे मामलों में व्यापक जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड में SIR अभियान अंतिम चरण में, 99% डिजिटाइजेशन पूरा
  • कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू, सीएम धामी ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
  • AIIMS Rishikesh Enters Guinness World Records After Removing 35-Kg Bone Tumour
  • ऋषिकेश से सेवा पखवाड़े का आगाज, ₹219 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Stay Connected With Us

Subscribe Us