आपदा प्रबंधन को नई दिशा: उत्तराखंड में बनेंगे ड्रोन कॉरिडोर
देहरादून: थराली और उत्तरकाशी में हाल की आपदाओं ने राज्य में हवाई सेवाओं की आवश्यकता को और भी स्पष्ट कर दिया है। आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों में त्वरित कार्रवाई के लिए अब उत्तराखंड सरकार ड्रोन कॉरिडोर स्थापित करने की दिशा में कदम तेज करने जा रही है।
प्रदेश की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाओं के दौरान सड़क मार्ग के बाधित हो जाने से अक्सर राहत सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित होती है। ऐसे में हवाई सेवाएं और अब ड्रोन तकनीक आपदा प्रबंधन का अहम हिस्सा बन सकती हैं।
पूर्व में स्वास्थ्य विभाग देहरादून से उत्तरकाशी तक वैक्सीन, दवाइयां और रक्त की थैलियां पहुंचाने में ड्रोन का सफलतापूर्वक प्रयोग कर चुका है। यही मार्ग ड्रोन कॉरिडोर के रूप में स्वीकृत भी हो चुका है। इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने सभी जिलों को ड्रोन कॉरिडोर से जोड़ने की योजना बनाई है।
पहले चरण में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के तीन-तीन जिलों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए डीजीसीए से अनुमति भी मिल चुकी है। अब एयरमैप के अनुसार कॉरिडोर का खाका तैयार किया जाएगा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग कंपनियों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है।
ड्रोन परियोजना का संचालन उत्तराखंड स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (यूसैक) को सौंपा गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इस व्यवस्था से आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य पहले से कहीं अधिक तेज़ और प्रभावी हो सकेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand STF Nabs Nigerian in Multi-Crore Parcel Fraud
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply