स्विट्ज़रलैंड और उत्तराखंड के बीच आध्यात्मिक और पर्यटन क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की अपार संभावनाएँः मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री क्लाडियो रैकनेलो ने कहा है कि स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्तराखंड के सहयोग की अपार संभावनाएँ हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि स्विट्ज़रलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों पर आधारित केन्द्रों में उत्तराखण्ड के विशेषज्ञों के कार्य करने की भी अपार संभावनाएँ हैं।
यह बात रैकनेलो ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात के दौरान कही। रैकनेलो और मुख्यमंत्री के बीच राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से संबंधित प्रशिक्षण के बारे में भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवाओं को पर्यटन एवं होटल व्यवसाय के क्षेत्र में प्रशिक्षित करने के लिए, यदि स्विट्ज़रलैंड से प्रशिक्षकों की व्यवस्था हो सकती है, तो इस दिशा में कार्य किया जाए। श्री धामी ने आश्वासन दिलाया कि राज्य में युवाओं के प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सरकार की ओर से की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए भी स्विस एजुकेशन ग्रुप से मदद ली जाए। विद्यार्थियों को बेहतर व्यावसायिक शिक्षा मिले इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जाए। राज्य में पर्यटन के साथ-साथ साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ध्यान दिया जाए।
“उत्तराखंड में पर्यटन, शिक्षा व साहसिक पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विटजरलैण्ड से यदि कोई प्रतिनिधिमण्डल आना चाहता है, तो इसके लिए सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा,” श्री धामी ने कहा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भारत का पहला एप्पल स्टोर मुंबई में खुला
Latest Newst
-
यमकेश्वर में योगी और धामी ने दिया विकास और आध्यात्म का संदेश
-
Uttarakhand Plans World-Class Tourism Hub Around Tehri Lake
-
Dehradun to Get Traffic Relief with Underground Parking Projects
-
स्प्रिचुअल स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित होगा बदरीनाथ धाम
-
देवभूमि शर्मसार: चंपावत में छात्रा से गैंगरेप, भाजपा नेता समेत तीन पर केस
-
खिर्सू के कठबद्दी मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, घंडियाल देवता के गूंजे जयकारे
-
उत्तराखंड में वाहनों पर कड़ी नजर, हल्द्वानी में बनेगा नया कंट्रोल सेंटर
-
उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
-
उत्तराखंड में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन छुट्टी प्रणाली लागू करने की तैयारी
-
ग्लेशियर झीलों की निगरानी और भूकम्प चेतावनी प्रणाली पर मुख्य सचिव का जोर
-
रुड़की में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां
-
Starlink Internet to Boost SDRF Rescue Operations in Uttarakhand
-
भीमताल में धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश, आरोपी यूनुस गिरफ्तार
-
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को प्रस्ताव भेजे जाएंगे: डॉ. धन सिंह रावत
-
सीएम धामी का निर्देश: 15 जून तक लंबित आदेश जारी करें
-
उत्तराखंड में मॉक ड्रिल, कल सभी मोबाइल पर आएगा टेस्ट अलर्ट
-
Global Gathering Marks Three Timeless Legacies at Heartfulness HQ
-
SelaQui International School Lays Foundation for ‘Eklavya Sports Centre’
-
Om Birla Urges Community-Led Environmental Conservation in Uttarakhand
-
राठ भवन में दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक: डॉ. धन सिंह रावत

Leave A Reply