ब्रिटिश क़ालीन फ़ायर लाइन बहाल करें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं के रोकथाम के लिए ब्रिटिश क़ालीन फ़ायर लाइन बहाल करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने यह सुझाव हल्द्वानी में एक समीक्षा बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारियों को देते हुए कहा कि वन विभाग राज्य में जंगल की आग को कम करने के लिए एक समावेशी योजना तैयार करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश काल की फायर लाइनें, जो अभी भी अस्तित्व में हैं, उन्हें तत्काल बहाल किया जाना चाहिए ताकि जंगलों को जंगल की आग से काफी हद तक बचाया जा सके। फायर लाइनें जंगल के एक हिस्से या ब्लॉक को जंगल के दूसरे से हिस्से पृथक करने के लिए पेड़ों को काटकर बनाया गलियारा होता है जिससे जंगलों में आग को रोकने में कारगर मदद होती हैं।
मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निचले स्तर पर अपनी संरचना को मजबूत करने पर ध्यान देने की सलाह दी और वरिष्ठ अधिकारियों को जंगल की आग की घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए फील्ड में रहने और जमीन पर वन कर्मियों का मनोबल बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स संबंध में देश-विदेश में विकसित मॉडलों का अध्ययन कर आवश्यकतानुसार उन्हें राज्य की आपदा योजना में शामिल किया जाये। ग्रामीणों से बेहतर समन्वय से ग्रामीण किसी भी प्रकार की आपदा के समय सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। पिछले साल 1 नवंबर से राज्य में जंगल में आग लगने की 1,063 घटनाएं हुईं, जिसके कारण 1,437.9 हेक्टेयर वन भूमि राख हो चुकी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बाबा केदार की पंचमुखी डोली पहुँची केदारनाथ धाम
Latest Newst
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
-
PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
-
Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
-
उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
-
मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
-
उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
-
Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
-
हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
-
Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
-
चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
-
उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
-
Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
-
टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
-
Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
-
पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
-
देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर
-
जागेश्वर धाम में आस्था का सैलाब, ऑफ-सीजन में ही पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु
-
दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य-संस्कृति का भव्य संगम
-
मिडिल ईस्ट तनाव का असर: उत्तराखंड में घर बनाना महंगा, लागत 25% तक बढ़ी
-
पौड़ी में सड़क विवाद से भड़की हिंसा, कैंची से हमला, विरोध में बंद रहा बाजार

Leave A Reply