जनसमस्याओं पर स्पीकर ने दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार के मालन पुल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ तथा बिजली विभाग के विभिन्न जन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
विधानसभा अध्यक्ष को मालन पुल के मरम्मत का कार्य धीमी गति से करने की शिकायत प्राप्त हुई। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटद्वार को पत्र लिख कर तत्काल निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। हाल में आये भारी तूफान के कारण कोटद्वार की बिजली गुल होने ओर साथ ही तूफान से हुए नुकसान को लेकर उत्पन्न हुई समस्याओं के निवारण हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग दुगड्डा को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान करने हेतु सख्त निर्देश दिए।
इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड में लेबर रूम का उपयोग ना होने की समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को पत्र के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंडीचौड़ में समूचित संसाधन उपलब्ध कर इसे तत्काल प्रभाव से चालू करने के सख्त निर्देश दिए।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 2000 प्रतिदिन: धामी
Latest Newst
-
देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Leave A Reply