पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
पौड़ी: उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पौड़ी जिले में जनसंवाद एवं जनसंपर्क अभियान के तहत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मातीगांव, चोपड़ियों पाखा, चौपड़ा, पाली, सुंदरों, भैंसवाड़ा, ताल, धारकोट, चम्पेश्वर, फलद्वाड़ी, मणकोली और बगड़ सहित विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कुशासन से जनता परेशान है और वर्ष 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस दौरान विकासखण्ड पाबौ के फलद्वाड़ी, मणकोली, बगड़ और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल होने वालों में जसपाल सिंह, मान सिंह, सोवत सिंह, कुंदन सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, दिनेश गोदियाल, मनवर सिंह राणा, लकी डंडरियाल, दिनेश लाल, भक्ति लाल, बलबीर, लोकेश प्रसाद बहुगुणा, मंगलेश्वरी देवी, मनोल लाल और ओम प्रकाश सहित कई लोग शामिल रहे। गोदियाल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा जनहित और क्षेत्रीय विकास की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
Latest Newst
-
कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
-
पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
-
Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी

Leave A Reply