Date Filter

Uttarakhand

कांवड़ियों के हुड़दंग पर डीजीपी सख्त, दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश



कावड़ यात्रा का आगाज 22 जुलाई से हो चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा जल लेने विभिन्न राज्यों व क्षेत्रों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं, लेकिन उनमें से कुछ श्रद्धालु उत्पात मचाकर यात्रा में विघ्न डालने का काम कर रहे हैं। इस तरह की तमाम घटनाओं का डीजीपी अभिनव कुमार ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गये है कि कोई भी शिव भक्त इस तरह का उत्पात मचाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड शांति प्रिय प्रदेश है। यदि आस्था के नाम पर कुछ लोग यहां उत्पात मचाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेंद्र डोभाल ने भी सभी शिव भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस उस पर तत्काल कार्यवाई करेगी, लेकिन कोई शिव भक्त के रूप में कानून हाथ में लेता है तो उनके वीडियो के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि कांवड़ यात्रा को शुरू हुए अभी महज दो दिन ही हुए है, लेकिन बीते इन दो दिनों उत्तराखंड में भी ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई है, जिनका पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उत्पात मचाने वाले कावड़ियों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि हंगामा मचाने वाले कावड़ियें शिव भक्त नहीं हो सकते. ऐसे लोग यात्रा में आ रहे लोगों को बदनाम कर रहे हैं। पुलिस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी यात्रा में संयम बनाए रखे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us