Date Filter

Uttarakhand

श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा स्थगित, वसंत पंचमी पर नई तिथि का ऐलान

देहरादून: विश्वप्रसिद्ध हिमालयी महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात 2026 को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय मलमास, सितंबर के अंत में बुग्यालों में बर्फ पड़ने की संभावना, अधूरी ढांचागत तैयारियों और प्रशासन के पुनर्विचार पत्र को देखते हुए लिया गया।

रविवार को कर्णप्रयाग में हुई श्रीनंदा देवी राजजात समिति की कोर कमेटी बैठक में समिति अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर की अध्यक्षता में यह फैसला किया गया। समिति के अनुसार, इस वर्ष होमकुंड पूजा की तिथि 20 सितंबर पड़ रही है, जिससे यात्रा जोखिमपूर्ण हो सकती है।

समिति ने स्पष्ट किया कि 2026 की राजजात की कोई आधिकारिक घोषणा पहले नहीं हुई थी। अब वसंत पंचमी के दिन मनौती के साथ ज्योतिषीय गणना के बाद राजजात के आयोजन वर्ष और कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। कोर कमेटी ने राजजात को 2027 में आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया है।

प्रशासन ने हाल की आपदाओं, भारी बारिश और पुनर्निर्माण कार्यों का हवाला देते हुए जनसुरक्षा के मद्देनज़र यात्रा पर पुनर्विचार का आग्रह किया था, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में दो सड़कें धंसने से विवाद, एक परिवार से जुड़ी ठेकेदार फर्में चर्चा में
  • कांवड़ यात्रा: पहाड़ों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, जाम से बचने को बसों का रूट बदला
  • पौड़ी दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, ग्रामीणों से किया जनसंवाद
  • Bhupender Yadav Addresses IGNFA Convocation, 111 IFS Officers Pass Out
  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Stay Connected With Us

Subscribe Us