देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज देहरादून के विभिन्न इलाकों में स्थित नामी खाद्य प्रतिष्ठानों और आउटलेट्स पर छापेमारी की। टीम ने एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के मैस में भी खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की और वहां से खाद्य सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग समेत विभिन्न स्थानों पर होटल, रेस्तरां, आउटलेट्स और शैक्षणिक संस्थानों के किचन से सैंपल लेकर उनकी जांच की जा रही है। आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार के अनुसार, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम जनता और तीर्थयात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले।
शुक्रवार को आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के निर्देशानुसार, खाद्य संरक्षा टीम ने देहरादून के विभिन्न इलाकों में अचानक छापेमारी की। इस अभियान का नेतृत्व गढ़वाल मंडल के उपायुक्त खाद्य संरक्षा आर.एस. रावत और देहरादून के अभिहित अधिकारी मनीष सयाना ने किया। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, संजय तिवारी और एसआई जगदीश रतूड़ी भी शामिल थे।
टीम ने मसूरी रोड स्थित एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के किचन में छापेमारी की, जहां छात्राओं ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की थी। टीम ने छात्राओं के विचार भी सुने और किचन की सफाई व खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए। सभी किचन कर्मचारियों को फॉस्टेग (FOSTAC) प्रशिक्षण करने के निर्देश भी दिए गए। नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया और साफ-सफाई न होने पर संस्थान को नोटिस जारी किया गया।
इसके बाद, टीम ने हरिद्वार रोड स्थित एक मॉल के फूड कोर्ट में कई प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की और उनके किचन की स्वच्छता और खाद्य मानकों की जांच की। प्रतिष्ठानों को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए गए। टीम ने कुकिंग ऑयल में टोटल पोलर कंपाउंड की जांच की, जो मानकों के अनुरूप पाया गया। अभिहित अधिकारी मनीष सयाना ने बताया कि जनपद देहरादून में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
State Central Govt Mulls Over Migrant Uttarakhandis Issues and Overseas Relations
Latest Newst
-
Uttarakhand Begins Crackdown to End VIP Culture on Roads
-
चारधाम यात्रा का भव्य शुभआरम्भ: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सफर आसान, रोडवेज ने घटाया बस किराया
-
SelaQui School Hosts 9th All India Inter-School Golf Tournament
-
चारधाम यात्रा: सीएम धामी का संदेश—सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव का भरोसा
-
चारधाम यात्रा 2026: हाईटेक मास्टर प्लान, ड्रोन से निगरानी, 24x7 मॉनिटरिंग
-
Kasiga School Hosts 8th P.C. Batta Memorial Cricket Tournament 2026
-
उत्तराखंड में पॉलिटेक्निक एडमिशन शुरू, 15 मई तक करें आवेदन
-
SelaQui International School Shines in CBSE Class X Results 2026
-
India Digital Empowerment Meet Stresses Impact of Delhi–Dehradun Corridor
-
चारधाम यात्रा 2026: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, केदारनाथ हेली बुकिंग में रिकॉर्ड मांग
-
AI & Tech Meet to Strengthen Uttarakhand’s Digital Future: CM Dhami
-
Govt Ensures Uninterrupted Fuel Supply Ahead of Char Dham Yatra
-
फ्यूचर-रेडी जॉब क्रिएटर युवा बनाएंगे विकसित भारत: सीएम धामी
-
पंचकेदार यात्रा शुरू: 22 अप्रैल को तुंगनाथ, 21 मई को मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलेंगे
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित: पीएम मोदी ने दी विकास को नई रफ्तार
-
चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षित यात्रा के लिए हाईटेक हेल्थ रोडमैप तैयार
-
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
-
Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
-
कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत

Leave A Reply