Date Filter

Uttarakhand

बाहरी राज्यों की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


पहाड़ों में शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बीयर सहित तस्करी में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ़्तार किया है। जबकि इस मामले में मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि थाना मुनि की रेती व सीआईयू टीम को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ शराब तस्कर भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप लाने वाले है। पुलिस व सीआइयू की टीम ने क्षेत्र में संयुक्त तलाश अभियान चलाया और इस दौरान संयुक्त टीम को शिवपुरी मुनि की रेती के समीप एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वाहन चालक व उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी कर दोनो को दबोच लिया और वाहन की तलाशी लेने पर 20 पेटी अंग्रेजी शराब व पांच पेटी बीयर उत्तराखण्ड होलोग्राम बैच लगी बरामद हुई।

पूछताछ में दोनों संदिग्धों ने अपना नाम अमन कुमार पुत्र करण कुमार व मोहसिन पुत्र फुरकान निवासी सिकरोडा नवादा थाना मण्डावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया।

उत्तराखण्ड के होलोग्राम लगी शराब पर शक होने पर पुलिस ने जब उसकी जांच आबकारी विभाग से करायी तो वह गलत पायी गई। पूछताछ करने पर आरोपियो ने बताया कि साहिल नाम के व्यक्ति द्वारा देहरादून में एक गोदाम बनाया गया है। साहिल बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा आदि से शराब मंगाकर उन पर उत्तराखंड आबकारी विभाग का होलोग्राम व लेबल लगाकर बाहरी राज्यों की शराब उत्तराखंड मे अधिक कीमत पर बेचता है। साहिल द्वारा गाडी में ट्रैकर लगाकर उन्हें जगह बताकर माल छोड़ने के लिए भेजा जाता है जबकि साहिल लगातार लोकेशन देखता रहता है। जब गाड़ी साहिल की बतायी लोकेशन पर पहुँच जाती है तब वह आगे का रूट बताता है।

संदिग्धों ने बताया कि शराब व बीयर की पेटियों के ऊपर प्लास्टिक की पेटियां रख दी जाती हैं ताकि कोई किसी को कोई शक ना हो। आरोपियों की निशादेही पर मंदाकिनी विहार लेन नं. 3 रायपुर देहरादून स्थित गोदाम की तलाशी ली गयी तो गोदाम से उत्तराखंड शासन के होलोग्राम मिले। बहरहाल पुलिस अब साहिल की तलाश में जुटी हुई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us