Date Filter

Uttarakhand

इन्दिरेश में हुआ 7 महीने की बच्ची का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट



उत्तराखंड के देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 7 महीने की एक बच्ची का सफल कॉक्लियर इम्प्लांट किया गया है। यह राज्य में किसी बच्चे का इतनी कम उम्र में कॉक्लियर इम्प्लांट का पहला मामला है। इस ऐतिहासिक सर्जरी के बाद बच्ची को सुनाई देने लगा है, जिससे उसे जीवन में पहली बार सुनने और भविष्य में बोलने का अवसर मिलेगा। इस बच्ची का नाम देवश्री है, जो जन्म से सुनने में असमर्थ थी।

अस्पताल में अब तक 121 कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में अब तक कुल 121 बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट सफलतापूर्वक किया जा चुका है, जो उत्तराखंड राज्य में इस तरह की सर्जरी की सबसे बड़ी संख्या है। अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉक्टरों और स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

देवश्री के माता-पिता ने लिया समय पर सही फैसला
देवश्री के माता-पिता उसकी सुनने की समस्या के प्रति जागरूक थे और समय रहते डॉक्टरों से परामर्श लिया। इसके बाद नाक कान गला रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ त्रिप्ती ममगाईं ने इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को अंजाम दिया।

निःशुल्क सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ईएसआई, सीजीएचएस, और ईसीएचएस कार्डधारकों के लिए कैशलैस कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, ADIP स्कीम के तहत 5 साल तक के बच्चों को मुफ्त कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा दी जाती है।

कॉक्लियर इम्प्लांट की लागत
इस सर्जरी की कुल लागत लगभग 6.5 लाख रुपये तक होती है, जिसमें दवाइयों का खर्च भी जोड़ा जाए तो यह लगभग 7-7.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
  • सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
  • शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Stay Connected With Us

Subscribe Us