Date Filter

Uttarakhand

विभाग समयबद्ध तरीक़े से राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य हासिल करें

राज्य के राजस्व संग्रहण की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राज्य कर, स्टांप एवं पंजीकरण, आबकारी, खनन, वन, परिवहन और ऊर्जा विभागों के राजस्व प्राप्ति लक्ष्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में विभागवार लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अब तक की गई कार्यवाहियों और पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों पर अमल की स्थिति का विश्लेषण किया गया। अपर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य हासिल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि राज्य के स्वयं के कर राजस्व में अब तक बजट अनुमानों के सापेक्ष 61% प्राप्ति हो चुकी है। प्रमुख विभागों में एसजीएसटी से 60%, वैट से 69%, आबकारी से 66%, स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क से 64%, वाहन कर से 59%, और ऊर्जा कर से 44% राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं, करेत्तर राजस्व में खनन विभाग ने 69% और वन विभाग ने 47% लक्ष्य हासिल किया है।

आनंद बर्द्धन ने ऊर्जा, वन, और एसजीएसटी में लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व बढ़ाने पर जोर देते हुए सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए। राज्य कर विभाग को अपवंचकों पर कार्रवाई, आबकारी विभाग को बकाया वसूली तेज करने, खनन विभाग को नई संभावनाओं का सर्वेक्षण व डेटा अपडेट करने, और वन विभाग को सोलर पैनल, पारगमन प्रणाली व राजस्व बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने को कहा गया। परिवहन विभाग को टोल व फास्टैग वसूली सुधारने और ऊर्जा विभाग को प्रीपेड मीटर व बिलिंग एफिशिएंसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को कैमरा तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने को कहा गया।

सभी विभागों को अगले चार महीनों में अर्जित किए जाने वाले राजस्व की कार्ययोजना तैयार कर वित्त विभाग को सौंपने के निर्देश दिए गए। वन विभाग को लिसा, इको-टूरिज्म और जड़ी-बूटियों से राजस्व बढ़ाने पर केंद्रित प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने को कहा गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us