विदेश में नौकरी का झांसा देकर 22.51 लाख की ठगी, मामला दर्ज
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 22.51 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात ठग ने युवक को नौकरी का झांसा देकर धीरे-धीरे उसकी बड़ी रकम ऐंठ ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भजनपुर, बनबसा निवासी सौरभ चंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्टूबर 2024 में उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को मोहित सक्सेना बताया और कहा कि वह नौकरी डॉट कॉम से बात कर रहा है। उसने सौरभ को विदेश में अच्छी नौकरी दिलाने का वादा किया और धीरे-धीरे उसे विश्वास में ले लिया।
नौकरी का झांसा देकर मोहित सक्सेना ने अलग-अलग बहानों से सौरभ से 22.51 लाख रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब सौरभ को संदेह हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया।
पीड़ित ने तुरंत बनबसा थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि आरोपी मोहित सक्सेना के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई दिलवर सिंह भंडारी कर रहे हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या नौकरी के झांसे में आकर बिना पुष्टि किए पैसे न भेजें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
ड्रोन दीदी: उत्तराखंड की बेटियां बन रही हैं ड्रोन पायलट, नई उड़ान की ओर बढ़ाया कदम
Latest Newst
-
Uttarakhand Launches AI for All Initiative for Higher Education
-
सृष्टि कंडारी केस: सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया, CBCID करेगी जांच
-
शहीद ऊधम सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC

Leave A Reply