राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड का पराक्रम: कयाकिंग और एथलेटिक्स में गोल्डन सफलता
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कयाकिंग और कैनोइंग में उत्तराखंड ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते, जबकि एथलेटिक्स में ‘गोल्डन गर्ल’ अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया।
टिहरी बांध की झील कोटीकाॅलोनी में हुई कयाकिंग प्रतियोगिता में पी. सोनिया देवी और पी. रोजी देवी की जोड़ी ने के-2 महिला वर्ग की 500 मीटर रेस में 1.56.370 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की डॉली विश्नोई और मनस्वी स्वेन को रजत, जबकि ओडिशा की ओ. बिदिया देवी और ओ. विनीता चानू को कांस्य पदक मिला।
उत्तराखंड की स्टार एथलीट अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 56 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव (15 मिनट 59.01 सेकंड) को पीछे छोड़ा। इससे पहले, अंकिता ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण और 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था।
कुश्ती में उत्तराखंड के अभिषेक को रजत पदक मिला, जबकि एथलेटिक्स के जैवलिन थ्रो में विकास शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अब तक उत्तराखंड ने 22 स्वर्ण, 31 रजत और 40 कांस्य पदक जीतकर कुल 93 पदक हासिल किए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उत्तराखंड मेडल टैली में सातवें स्थान पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
PM Modi’s Visit to Harshil-Mukhwa on Feb 27: Preparations Underway
Latest Newst
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam
-
बागेश्वर में खाई में गिरी कार: मासूम समेत 3 की मौत, 5 लोग घायल
-
चारधाम यात्रा 2026 को लेकर सरकार अलर्ट, व्यापक तैयारियों के निर्देश
-
उत्तराखंड के सरकारी दफ्तरों में नई सुरक्षा एसओपी, वीआईपी पर भी नियम लागू
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: एडवेंचर और संस्कृति का महाकुंभ
-
उत्तराखंड में आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा, 677.75 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर
-
NABARD Announces ₹65,916 Crore Credit Plan for Uttarakhand in 2026–27
-
Multi-Level Parking & Emergency Health Center Planned at Neelkanth Mahadev
-
कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में छापेमारी

Leave A Reply